बिल्ली की कहानी – हिन्दी कहानियां

Hindi story

बिल्ली की कहानी – Hindi story | छोटे बच्चो के लिए दिलचस्प बिल्ली की कहानी केसे बिल्ली जंगल छोड़ कर हमारे साथ रहती है | यह हिन्दी story छोटे बच्चो के लिए बनाई गयी है आपको पसंद आये तो निचे कमेन्ट ज़रूर करें | साथ ही इस website पर आपको ढेर सारी बच्चो की कहानी पोएम सब मिल जाएँगी | चलिए कहानी शरू करते हैं –

बिल्ली की कहानी -हिन्दी कहानी

बहुत समय पहले की बात है | किसी जंगल में एक बिल्ली अपने भाई चीते (टाइगर ) के साथ रहती थी उसका भाई जंगल का राजा था बिल्ली को यह बात बहुत अच्छी लगती थी के उसका भाई जंगल का राजा है वह सबका ख्याल रखेगा सबको खुश रखेगा |

लेकिन असल में ऐसा नही था टाइगर को बस अपने दोस्तों की परवाह थी वह अपनी बहन का भी ख्याल नही रखता था वह मजे से अपना शिकार करता और बचा हुआ खाना अपने दोस्तों में बाँट देता था | उसके दोस्त सियार और लोमड उसके साथ मजे से रहते थे | बेचारी बिल्ली को कुछ भी खाने को नही मिलता था | टाइगर को अपने दोस्त पसंद थे वो हमेशा उनके साथ रहता था |

बिल्ले और बिल्ली की मनोरंजक कहानी – पढने के लिए क्लिक करें

बिल्ली बिचारी चूहे , मेंडक , आदि खा कर अपना पेट भरती थी | उसने काफी बार अपने भाई को समझाना चाहा लेकिन उसका भाई टाइगर उसकी नही सुनता था | टाइगर हमेशा गुस्से में रहता था उसकी बहन जब भी उससे कुछ कहना चाहती वो उसको डांट कर भगा देता था |

एक बार टाइगर की तबियत खराब हो गयी | उसके दोस्त उसका हाल पूछने उसके पास आये टाइगर ने अपनी बहन बिल्ली से बोला मेरे दोस्त आये हैं इनके लिए कुछ खाने के लिए लाओ | बिल्ली के पास तो खुद कुछ खाने के लिए नही होता था उसने टाइगर से बोला घर में तो कुछ है ही नही में कहाँ से कुछ लाऊं |

यह सुनकर टाइगर को गुस्सा आ गया वो बिल्ली को डांटते हुए बोला जंगल के बाहर लोगो का घर है तुम वहां से कुछ लेकर आओ | बिल्ली लोगो के घर की तरफ चल पड़ी | उसको गुस्सा आ रहा था उसका भाई उसको डांटता है और खाने के लिए भी कुछ नही देता है |

Billi ki kahani | बच्चो के लिए हिन्दी कहानी |

रास्ते में उसे बच्चे मिले उन्होंने बिल्ली को पकड़ लिया | बच्चो को बिल्ली बहुत अच्छी लगी वह उसको दुलारने पुचकारने लगे | बिल्ली भी बच्चो के साथ बहुत अच्छा महसूस कर रही थी उसको इतना प्यार जो मिल रहा था |

इस खेल और प्यार में बिल्ली की टाइगर की बात भूल गयी | टाइगर बिल्ली की इंतज़ार कर रहा था जब बहुत देर हो गयी टाइगर को बहुत गुस्सा आया उसने दहाड़ते हुए जोर से आवाज़ की बिल्ली को अपने भाई टाइगर की आवाज़ आई वो भाग कर अपने भाई के पास सामान लेकर पहुंची |

Top10 Short Moral Stories in Hindi 2022| क्लिक करें

टाइगर को बिल्ली पर बहुत गुस्सा आया क्यूंकि उसके दोस्त चले गये थे उसने बिल्ली को गुस्से में बहुत डांटा और ऐसे पंजा ऊपर किया जेसे वो बिल्ली को मार देगा | बिल्ली जान बचा कर वहां से भाग गयी और जंगल के बाहर लोगो के घर में रहने लगी |

वहां बच्चे उसको बहुत प्यार करते थे | उसके लिए दूध रोटी लाते थे | बिल्ली को वहां बहुत प्यार मिल रहा था बिल्ली ने तय कर लिया अब वह जंगल नही जाएगी | तब से वह हमारे साथ हमारे घरो में रहने लगी | इसलिए वह जंगल में नही रहती हैं |

Billi ki kahani

और कहानियां पढने के लिए यहाँ क्लिक करें – बच्चो के लिए हिन्दी कहानियाँ

Hathi ki kahani- short Hindi story for kids

Hindi story

Hathi ki kahani-short story for kids: बच्चो के लिए बनाई हुई short हिंदी stories | Top10 Short Moral Stories in Hindi 2022| पढने के लिए क्लिक करें

hathi ki kahani-Hindi story for kids
hathi ki kahani-Hindi story for kids

दोस्त की तलाश (Hathi ki kahani)

एक दिन एक हाथी दोस्तों की तलाश में जंगल में घुस जाता है। हाथी एक पेड़ पर एक बंदर को देखता है | हाथी ने बन्दर से पूछा ,” क्या तुम मेरे दोस्त बनोगे ?”

बंदर ने जवाब दिया, तुम बहुत बड़े हो, तुम मेरी तरह पेड़ों पर झूल नहीं सकते हो ।

Akbar Birbal Moral Stories in HindiClick Here

अगले दिन हाथी एक खरगोश से मिला, हाथी ने खरगोश से पूछा ,” क्या तुम मेरे दोस्त बनोगे ?”

खरगोश ने जवाब दिया तुम बहुत बडे हो तुम मेरे बिल में नही आ सकते हो जिसकी वजह से हम खेल नही सकते हैं |

फिर हाथी की मुलाकात मेंडक से हुई | हाथी ने मेंडक से कहा प्लीज मुझसे दोस्ती कर लो ,

मेंडक ने जवाब दिया,” यह असंभव है तुम बहुत बडे हो और मेरी तरह उछल कूद भी नही कर सकते हो “|इसलिए हम दोस्त नही बन सकते हैं |

Elephant picture for kids | Hathi ki picture |

इसी तरह सभी जानवरों ने हाथी से दोस्ती के लिए मना कर दिया |हाथी दुखी होकर वहां से चला गया |

हाथी ने की मदद (Hindi story for kids)

अगले दिन हाथी ने देखा सभी जानवर डरते हुए जान बचा कर भाग रहे हैं | हाथी ने पूछा क्या बात है तुम लोग इतने डरे हुए क्योँ हो और कहा भाग रहे हो |

खरगोश बोला जंगल में शेर आ गया है और वो अपना शिकार ढूंड रहा है वह हमे खा जायेगा इसलिए हम छुपने के लिए कही सुरक्षित जगह भाग रहे हैं |

हाथी ने कहा तुम लोग डरो मत में शेर से बात करके आता हूँ | हाथी शेर के पास जाकर बोला मोहदय, “आप इन मासूम जानवरों को क्योँ खाना चाहते हो” ?

शेर बोला,” तुम्हे इस से क्या मतलब तुम अपने काम से काम रखो और चुप चाप यह से चले जाओ “

बुद्धिमान हाथी की कहानी- Hindi Story For Kids

हाथी को गुस्सा आ गया उसने शेर के एक लात मारी और शेर उडते हुए दूर दुसरे जंगल में जाकर गिरा |

हाथी और सभी जानवरों की हुई दोस्ती |

जंगल के सभी जानवर खुश हो गये उन्हें हाथी से कहा आप दोस्त बनने के लिए सही आकार के हैं उन्हें समझ आ गया दोस्ती के लिए “आकार, रंग , कद , पैसे जेसी चीजों की ज़रूरत नही होती है” |

सब जानवरों ने जोर से हाथी से कहा क्या आप हमारे दोस्त बनोगे ?

हाथी ने हाँ कर दी और सभी जानवर हाथी के दोस्त बन गये और हँसी ख़ुशी जंगल में रहने लगे |

Hindi story click here- Hindi story

Hathi Cartoon pics