Save Trees Hindi Poem-Save Life

SaveTrees Hindi Poem| पेड़ो को मत काटना | पेड़ो को हमारे जीवन में बहुत महत्व है | पेड हमे शुद्ध हवा, जीने के लिए आक्सीज़न ,फल , छाँव ऐसी बहुत सारी चीज़े देते हैं फिर भी आज बहुत तेज़ी से पेड़ो की कटाई हो रही है | अगर हमे जीवन बचाना है तो पेड़ो को कटने से बचाना होगा | इसी पर एक छोटी सी कविता जो वनों का महत्व बताती है –

Save Tree Hindi Poem

पेड़ो को मत काटने देना, चिडियों को मत रोने देना ,

पड़ी हैं उनका रेन बसेरा , उसे कभी न उजड़ने देना |

हर शाखा पर हर पत्ती पर अपने अपने सोते है ,

शाखा कटने पर वे अपने शिशुओ सा रोते हैं |

पेड़ो के संग बढना सीखो , पेड़ो के संग खिलना ,

पेड़ो के संग-संग इतराना पेड़ो के संग हिलना |

बच्चे और पेड दुनियां को हरा-भरा रखते हैं

नही समझते जो इस सच को वो उसका फल चखते हैं |

वह भोले हैं जो हर दिन पेड़ो को काट रहे हैं

जहर फेफड़ो में भरकर बच्चो में बाँट रहे हैं |

Save Trees- Save Life

पेड़ो को मत काटना |वनों का महत्व |

क्या अपराध किया पेड़ो ने

पूछ सभी लो पेड़ो से

जिन पर आरी चला चला क्योँ

छाया छिनी पेड़ो से

प्रदूषण के विरुद्ध तरुनित

करते सदा लड़ाई

फिर भी प्यार मिला न उनको

होती खूब कटाई

देख पेड़ो को मानव के धन

घुमड़ घुमड़ घिर आते

धरती की प्यारी काया पर

शीतल जल बरसाते

निष्प्राण तरु को मत करो मानव

बर्बरता अपनाओ न

धरती के श्रृंगार तरु का

मानव वंश मिटाओ न

आक्सीजन के जनक तरुनित

मानव को हैं सुख पहुंचाते

ज़हरीली वायु का विष पी ,

‘भू’ पर हरित क्रांति late

तरु – पेड , भू – ज़मीन ,

हमे अगर जीवन बचाना है तो ज्यादा से ज्यादा पेड पोधे लगाने पड़ेंगे तभी हमे साँस लेने लायक हवा मिलेगी | हमारी और knowledge related पोस्ट पढने के लिए क्लिक करें – Knowledge

1 thought on “Save Trees Hindi Poem-Save Life”

Leave a Comment