बन्दर की कहानी |बंदरो का सुंदर राजा |

hindi story

बन्दर की कहानी | बंदरो का सुंदर राजा | छोटे बच्चो के लिए हिन्दी कहानी | बन्दर की कहानी |

एक समय की बात है एक बड़ा सुन्दर जंगल था | जंगल के चारो तरफ ऊँचे ऊँचे पहाड़ थे | उन ऊँचे ऊँचे पहाड़ो की चट्टान काफी उपजाऊ और जादुई थी | एक दिन उस पहाड़ की चट्टान में से एक अंडा निकला जिसमे से एक पत्थर का बंदर बाहर निकला | बन्दर पहाड़ो से घूमता हुआ जंगल में आ गया |

बंदरो का सुंदर राजा | Hindi Story for Kids

दुसरे जानवरों को देख कर पत्थर का बन्दर भी उछलना कूदना सीख गया था | पत्थर का बन्दर फल फूल खा कर बड़ा होने लगा | एक दिन उसकी नजर जंगल में घूम रहे बंदरो पर पड़ी | उसने देखा वह सब बन्दर उसके जेसे ही दीखते हैं इसलिए उसने उन बंदरो से दोस्ती करने की सोची |

जेसे ही वह बंदरो के पास गया सब बन्दर उसको देख कर डर गये | लेकिन पत्थर के बन्दर ने सबको समझाया वह भी उनके जेसा ही बन्दर है बस वह दिखता पत्थर के बन्दर जेसा है इसलिए डरने की कोई ज़रूरत नही है | में किसी को कोई नुकसान नही पहुंचाउंगा |

सब बन्दर उसकी बात मन गये और वह सभी दोस्त बन गये | एक दिन सभी बन्दर एक झरने पर गये | एक बन्दर ने कहा हममे से जो भी इस झरने पर जा कर सुरक्षित लोट आएगा वही हमारा राजा होगा | झरना बहुत ऊँचा और बड़ा था | पथरीले बन्दर ने उनसे पूछा , ” क्या में भी इस प्रतियोगिता में हिस्सा ले सकता हूँ ? में तुम लोगो की तरह नही दिखता हूँ | मेरा शरीर तो पत्थर का है |

बन्दर की कहानी

दूसरा बन्दर बोला बन्दर भाई आपका शरीर पत्थर का है इस बात से कोई फर्क नही पड़ता है आप हमारे प्यारे दोस्त हो | आप भी इस प्रतियोगिता में हिस्सा ले सकते हो | यह सुनकर पथरीले बन्दर ने छलांग लगाई और झरना पार करके उसके दूसरे किनारे पर जा पहुंचा | जहाँ एक गुफा थी जिस पर लिखा था यह खजाने की गुफा है जिसे पानी के पर्दे से डक दिया गया है ताकि किसी को इस गुफा के बारे में पता न चले |

The problem of Unemployment in India- English essay

पथरीले बन्दर ने गुफा में जाकर देखा तो वहां बहुत सारे सोने , चांदी , आभुष्ण , आदि किमती चीज़े रखी थी | बन्दर ने सब अभूष्ण एक पोटली में भर लिए और वापस अपने बन्दर दोस्तों के पास आ गया | उसने सारी बात अपने दोस्तों को बताई | और सारे सोने चांदी की चीज़े उनको दे दी |

सभी बन्दर उसकी ईमानदारी से बहुत खुश हुए इसलिए सभी बंदरो ने उसको अपना राजा चुन लिया | उसे “सुंदर राजा ” का नाम दिया गया | क्यूंकि वह बहुत समझदार , और अच्छा राजा था | वह सभी का बहुत ख्याल रखता था | उसने बहुत सरे बंदरो को अपने राज्य में मंत्री , सलाहकार , नोकर और सिपाही रखा | अब सभी हसी ख़ुशी मस्ती से अपनी ज़िन्दगी जीते थे |

हिन्दी कहानियां | Hindi story For Kids |