बिल्ली की कहानी |Hindi story for kids |

billi ki kahani

बिल्ली की कहानी |होशियार बिल्ला| Hindi story for kids | Billi kii kahani

गोमा एक बहुत होशियार और चालाक बिल्ला था | वह बड़ा ही सुन्दर था | उसकी एक दोस्त थी जिसका नाम योमी बिल्ली था | दोनों बहुत अच्छे दोस्त थे | एक दिन वह एक पार्क में घूमने के लिए गये | वह पार्क राजकुमारी का था | वह दोनों मस्ती से वहाँ घूम ही रहे थे तभी वहाँ एक बड़ा सा कुत्ता आ गया | योमी कुत्ते को देख कर डर गयी और भाग कर पेड पर चढ़ गयी |

बच्चो के लिए मनोरंजक हिन्दी कहानियां पढने के लिए क्लिक करें

लेकिन गोमा बहादुरी से वही खड़ा रहा | उसने कुत्ते को भगाने की कोशिश की लेकिन कुत्ते ने गोमा को काट लिया | अपने दोस्त गोमा को बचाने के लिए योमी जोर जोर से मियाऊ मियाऊ चिलाने लगी | उसकी आवाज़ सुनकर महल से एक सिपाही दोड़ता हुआ वहां आया और उसने कुत्ते को वहां से भगा दिया |

(गोमा और राजकुमारी की मुलाकात ) {बिल्ली की कहानी }

योमी की आवाज़ सुनकर राजकुमारी भी वहाँ आ गयीं | वह गोमा को गोदी उठा कर अपने महल ले गयीं | योमी बेचारी वही अकेली रह गयी | राजकुमारी बहुत अच्छी थी | वह सबका बहुत ख्याल रखती थी | उन्होंने गोमा का बहुत ख्याल रखा उसको डॉक्टर को दिखाया | कुछ दिन में ही गोमा सही हो गया | लेकिन उसको अपनी दोस्त योमी की याद आती रहती थी|

राजकुमारी के गार्डन में एक सांप रहता था | वह जब सिपाही महल में नही होते थे मौका देख कर राजकुमारी को परेशान करने आ जाता था | एक दिन जब राजकुमारी गिटार बजा रही थी सांप राजकुमारी के पास आ गया | गोमा बिल्ला भी वही बैठा था | उसने देखा सांप राजकुमारी के पास जा रहा है उसने तेज़ी से उछल कर सांप की गर्दन परवार किया और सांप को मार दिया |

Akbar Birbal Moral Stories in Hindi– पढने के लिए क्लिक करें

सांप को मरा देख कर राजकुमारी बहुत खुश हुई | उन्होंने गोमा का शुक्रिया अदा किया | अब वह गोमा को और पसंद करने लगी | गोमा राजकुमारी का सबसे प्यारा पालतू जानवर बन गया| अब गोमा की महल में और अच्छी खातिरदारी होने लगी| लेकिन इतना सब कुछ होते हुए भी गोमा उदास रहता था उसे अपनी दोस्त योमी की याद आती थी |

गोमा और योमी की मुलाकात (Billi ki kahani )

एक दिन गोमा बगीचे में बैठा था | तभी उसकी नज़र दूर बगीचे में गयी जहाँ एक बड़ी जंगली बिल्ली एक छोटी मासूम बिल्ली को परेशान कर रही थी | गोमा तुरंत उस छोटी बिल्ली की मदद करने के लिए वहाँ पहुंच गया | उसने सेनिको की मदद से उस जंगली बिल्ली को दूर भगा दिया | छोटी बिल्ली डर कर झाड़ियो में छुप गयी थी | जब वह बाहर आई तो गोमा की नज़र उस पर पड़ी | वह बिल्ली कोई और नही योमी थी | दोनों एक दुसरे से मिल कर बहुत खुश हुए |

बिल्ली की कहानी | बच्चो के लिए हिन्दी कहानियां |

गोमा तिनु को राजकुमारी से मिलवाने अपने साथ महल में ले गया | गोमा की ख़ुशी देख कर राजकुमारी समझ गयी यह गोमा की अच्छी दोस्त है | उन्होंने यामी को भी महल में रख लिया | तीनो हँसी ख़ुशी साथ में रहने लगे |

छोटे बच्चो के लिए दिलचस्प बिल्ली की कहानी केसे बिल्ली जंगल छोड़ कर हमारे साथ रहती है क्लिक करें