जादुई अंडा | बच्चो के लिए जादुई कहानी

hindi magical story

| जादुई कहानी बच्चो के लिए | जादुई अंडा | बच्चो की कहानियां पढने के क्लिक करें – हिन्दी story

किसी शहर में रोफेल गप्पा नाम का एक अमर आदमी रहता था उसकी तीन बेटियां और एक बेटा था | रोफेल गप्पा के महल में आग लग गयी थी जिसमे वह अपनी सारी दौलत गँवा बैठा |

इसके बाद रोफेल गप्पा रोजाना जंगल जाता और खाने पकाने के लिए लकड़ी ढूंड कर लाता | लेकिन वह कभी जंगल नही गया था इस वजह से वह रास्ता भूल जाता था | जब वह पहली बार रास्ता भूला तब एक शेर ने उसकी मदद करने के लिए बोला लेकिन शेर बोला बदले में तुम्हे अपनी बड़ी बेटी से मेरी शादी करानी होगी | रोफेल सोचने लगा अगर वह घर नही पहुंचा तो उसके बीवी बच्चे भूके मर जायेंगे इसलिए उसने हाँ कर दी | शेर ने राफेल को जंगल के बाहर का रास्ता दिखाया और कुछ दिन बाद उसके घर आकर उसकी लडकी को शादी करके ले गया |

जादुई अंडा | बच्चो के लिए जादुई कहानी

इसी तरह एक बार फिर वह रास्ता भूल गया इस बार बाज़ ने रोफेल गप्पा को रास्ता दिखाया और बदले में उसकी दूसरी बेटी से शादी करके उसको अपने घर ले गया | इसी तरह एक दिन जंगल से आते हुए रोफेल गप्पा पानी में गिर गया तब डोल्फिन मछली ने उसको पानी से बाहर निकलने में मदद की लेकिन उसने भी बदले में उसकी तीसरी सबसे छोटी बेटी से शादी का प्रस्ताव दिया | इस तरह रोफेल गप्पा की तीनो बेटियों को शेर , बाज़ , और डोल्फिन मछली शादी करके ले गये |

लेकिन यह सब सोचकर रोफेल गप्पा की पत्नी दुखी रहती थी | वह अपनी बेटियों की शादी राजकुमार से करना चाहती थी | उसके बेटा छोटा था उसको इस बारे में कुछ नही पता था | जब वह बड़ा हुआ तब उसको पता चला उसकी माँ क्योँ इतनी दुखी रहती है |लड़का घोड़े पर सवार होकर अपनी बहनों को ढूंडने चल पड़ा |सबसे पहले उसको बड़ी बहन मिली जिसने उसको बताया उसका पति वह उसके दोनों बहनों के पती शेर बाज़ या मछली नही राजकुमार है|

राजकुमार और जादूगर | जादुई कहानी |

दरअसल वह तीनो राजकुमार भाई थे लेकिन एक जादूगर ने उन्हें अपने जादू से शेर , बाज़ और मछली बना रखा है भाई अगर आप उस जादूगर को मार देंगे तो वह तीनो फिर से राजकुमार बन जायेंगे | वह जादूगर एक गुफा में रहता है जहाँ राजकुमार जायेंगे तो वह जलकर भस्म हो जायेंगे लेकिन आप उस गुफा में जा सकते हो क्यूंकि तीन बहनों का छोटा भाई वहाँ जा सकता है लेकिन आपको सावधानी से वहां जाना होगा |

बड़ी बहन ने अपने पति शेर को भी वहाँ बुला लिया और तीनो बैठ कर जादूगर को मारने की योजना बनाने लगे | शेर बोला तुम जादूगर को गुफा से बाहर ले आना फिर उसको हम देख लेंगे | फिर लड़का जादूगर को मरने गुफा की तरफ चल पड़ा | वह जादूगर की गुफा में गया और बोला तुम तो बड़े बेकार जादूगर हो तुम्हारा जादू तो राजकुमारो पर चला ही नही वह तो आराम से बाहर राजकुमार बन कर घूम रहे हैं | अगर तुम्हे यकीन नही होता तो मेरे साथ चलो |

जादूगर गुफा से बाहर आया | बच्चो की कहानी |

जेसे ही जादूगर ने यह बात सुनी वह हैरान हो गया और जल्दी से राजकुमारों को देखने गुफा से बाहर चल पड़ा | जेसे ही वह बाहर आया राजकुमार शेर ने उसको पकड़ लिया और उसकी खूब पिटाई की और जादूगर को मार गिराया लेकिन जेसे ही जादूगर मरा उसके शरीर से चिड़िया निकली और उड़ने लगी जेसे ही वह उड़ रही थी तभी वहाँ से बाज़ गुज़र रहा था वही बाज़ जिसको जादूगर ने राजकुमार से बाज़ बनाया था

राजकुमार समझ गया यह वही जादूगर है | उसने चिड़िया रूपी जादूगर को मुह से पकड़ लिया और और उसपर खूब हमला किया जेसे ही वह चिड़िया रूपी जादूगर मरा वह अंडे में बदल गया और असमान से सीधा तेज़ी से निचे की और गिरने लगा लेकिन निचे नदी थी जिसमे तीसरा राजकुमार जो डोल्फिन मछली बना था वह तैर रहा था

उसने वह अंडा पकड़ लिया और जोर से ज़मीन पर देकर मारा जिससे जादूगर का जादू टूट गया | अब तीनो राजकुमार जो शेर बाज़ और मछली बन गये थे वह वापस अपने रूप में आ गये थे | तीनो फिर से राजकुमार बन गये और उनका महल भी वापस आ गया | यह देख कर सब बहुत खुश हुए | सबने मिलकर जश्न मनाया और लडकी के भाई का शुक्रिया अदा किया अब सब साथ मिलकर प्यार से रहने लगे |