चिड़िया की कहानी : नित्तु ने उड़ना सिखा | बच्चो की कहानी | Birds Hindi story for kids. Birds Hindi story बच्चो के लिए बनाई हुई आसन और सिख देने वाली हिंदी story है जो बच्चो को डर पर जीत हासिल करने में मदद करती है|
चिड़िया की कहानी | बच्चो के लिए हिन्दी कहानी |
मिनी चिड़िया नदी के किनारे एक पेड़ पर अपने बच्चो किट्टू और नित्तु के साथ रहती थी | नित्तु बहुत ही शरारती था |मिनी के मना करने के बावजूद वह घोंसले से बाहर जाने की कोशिश करता था |
एक दिन जब मिनी हमेशा की तरह भोजन की तलाश में गयी हुई थी तब पहले की तरह ही नित्तु घोंसले से बाहर निकलने की कोशिश कर रहा था | लेकिन इस बार वह नीचे गिर गया |
चिड़िया की कही 2 अनमोल बातें – क्लिक करें

किट्टू घबरा गया और मदद के लिए चिल्लाने लगा| पडोसी खट्टू मदद के लिए आये और उसे डॉक्टर के पास ले गये | मिनी तब तक लौट आई थी | गिरने के कारण नित्तु का पैर ज़ख़्मी हो गया था| डॉक्टर ने उसके पैर में पट्टी बांध दी और उसे कुछ दवाई दी |
नित्तु जल्दी ही अच्छा महसूस करने लगा|
Bird Hindi story for kids
कुछ महीने बाद किट्टू और नित्तु बडे हो गये| मिनी ने महसूस किया की अब वो उड़ना सीखने के लिए तैयार थे |कुछ कोशिश के बाद किट्टू ने उड़ना सीख लिया लेकिन नित्तु बहुत ही डर रहा था | उसे इस बात का डर था वो गिर जायेगा और फिर से घायल हो जायेगा|
नित्तु का डर
अपने बच्चे नित्तु को समझाते हुए मिनी बोली, “कुछ महीने पहले तुम जब गिरे थे तब तुम छोटे बच्चे थे लेकिन अब तुम बडे हो गये हो | तुम्हारे पंख आ गये हैं अब तुम नही गिरोगे “लेकिन नित्तु कुछ भी नही सुनता था | वह एक डाल से दूसरी डाल पर कूद कर आगे बढ़ता था|
तैरते हुए बच्चे देख कर आई हिम्मत
एक दिन नित्तु पेड से निचे देख रहा था वहां कुछ बच्चे आये हुए थे वो पेड पर चढ़ कर ऊँचाई से पानी में डुबकी लगा रहे था और तैरते हुए खेल रहे थे| डुबकी लगा कर वो बहर आ जाते और फिर से वेसा ही करते | वो सब बच्चे बहुत खुश नज़र आ रहे थे |
नित्तु ने अपनी मम्मी से पूछा,” मम्मी ये बच्चे इतनी ऊँचाई से गिरने के बाद घायल क्योँ नही होते हैं ? “
मिनी माँ ने समझाया | चिड़िया की कहानी |
मिनी ने बताया ऐसा इसलिए बेटा क्यूंकि वो पानी में डुबकी लगाते हैं ज़मीन पर नही गिरते हैं|
नित्तु ने हेरानी से पूछा, ” पानी में गिरने से चोट नही लगती है ?”
मिनी ने बताया,” बिलकुल नही पानी की सतह कठोर नही होती|
मिनी के दिमाग में एक आईडिया आया उसने नित्तु से पूछा तुम पानी में तेरने की कोशिश क्योँ नही करते तुम्हे भी बड़ा मज़ा आएगा|पानी में कूदने के बाद तुम्हे तुरंत जोरो से अपने पंख झाड़ने है और फड फ्ड़ाने हैं ताकि तुम उड़ सको |
नित्तु डर कर बोला “लेकिन में अगर पानी में गिर गया तो क्या होगा ? मुझे तो तेरना भी नही आता है “
( Hindi story for kids)
मिनी ने कहा डरो मत नित्तु , क्या तुमने अंकल टीकू कछुए को पानी के अन्दर देखा है ? में ने उन्हें तुम्हारी मदद के लिए कहा है |
नित्तु डर रहा था लेकिन उसकी मम्मी ने उसको होंसला दिया और वो अपनी मम्मी मिनी की बात मान कर पानी में तेरने के लिए पेड से कूद गया |जैसे ही नित्तु नीचे कूदा उसने अपने पंख खोल लिए और वो उड़ने लगा| ये देख कर मिनी के आश्चर्य का ठिकाना नही रहा |
नित्तु ख़ुशी से बोला, ” मम्मी देखिये मैं उड़ सकता हूँ “
आख़िरकार नित्तु ने अपने डर पर जीत पा ली थी और उसने उड़ना सिख लिया था |
और कहानी पढने के लिए क्लिक करें – Hindi stories
Birds pic click here
1 thought on “चिड़िया की कहानी | नित्तु ने उड़ना सिखा |”